गैरमजरूआ जमीन को सर्वे में गलत तरीके से खतियान बनवा लेने को लेकर ग्रामीणों ने दिया आवेदन

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के हांथडीह ग्राम के ग्रामीणों ने लातेहार उपायुक्त का आवेदन देकर गैरमजरूआ जमीन को फर्जी तरीके से कुछ लोगों द्वारा  खतियान बना लेने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने बताया की जिस जमीन पर विद्यालय एवं मैदान है एवं पूर्वजों द्वारा सार्वजनिक कार्य किया जाता है वही हाट मेला एवं सरकारी आहार एवं दशकर्मघाट भी बना हुआ है। जिसमें ग्राम के मंगरु उर्फ नंद देव महतो पिता स्वर्गीय बेचन महतो अपने नाम से अपने भाई चाचा एवं पिता के नाम से खतियान बनवा लिया है। जबकि उसका अभी भी दखल नहीं है की प्लॉट खाता संख्या 114 प्लॉट नंबर 645 रकबा 2 एकड़ 30 डिसमिल विद्यालय भवन एवं खेल मैदान है पूजा स्थल प्लॉट नंबर 49 प्लॉट नंबर 1337 सरकारी आहार है। वही की प्लॉट ग्रामीणों ने इस संबंध में मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है दिए आवेदन में मणि यादव, लोकनाथ यादव, संजय यादव, आदिल यादव, धनुषधारी यादव, किशोर यादव, रामावतार यादव, शंकर यादव, देवनंदन यादव, बनारसी यादव, दीपक यादव, विकास यादव, जोगिंदर यादव, भुनेश्वर यादव, जितेंद्र यादव, समेत कई लोगों के हस्ताक्षर शामिल है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज  

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.