योग समिति की बैठक संपन्न प्रखंड स्तरीय योग शिविर लगाने का निर्णय
बालूमाथ : बालूमाथ बिरसा मुंडा मैदान में गुरुवार को पतंजलि योगपीठ के बैनर तले एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बबलू चौरसिया ने किया। बैठक में सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि विश्व योग दिवस के अवसर पर आगामी 21 जून को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बिरसा मुंडा मैदान में भव्य योग शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में पतंजलि योगपीठ के लातेहार जिला के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग समिति के अध्यक्ष बबलू चौरसिया ने कहा कि इस शिविर को सफल बनाने के लिए पूरे बालूमाथ के सभी सामाजिक, राजनीतिक दल, बुद्धिजीवी, गण्यमान्य एवं कई विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं बच्चों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही कई अतिथियों को भी निमंत्रण दिया गया है। योग शिविर को सफल बनाने की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस मौके पर लाल देव गंझू,शशि भूषण गुप्ता, राजकिशोर प्रसाद, सुरेंद्र गुप्ता, निर्मल सिंह, शशि भूषण कुशवाहा, विनोद बिहारी गुप्ता, संतोष यादव, जमुना ठाकुर, शिवमंगल सिंह, रिंकेश कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.