राज्यसभा सदस्य बनने पर बैद्यनाथ राम को प्रखंड सचिव एहसान अंसारी ने दी बधाई
लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के लातेहार प्रखंड सचिव एहसान अंसारी ने बैद्यनाथ राम के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ राम का राज्यसभा पहुंचना झारखंड के लिए सम्मान और गर्व का विषय है। इससे राज्य की समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर प्रभावी ढंग से रखने का अवसर मिलेगा।एहसान अंसारी ने कहा कि बैद्यनाथ राम लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक जीवन में सक्रिय रहे हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और जनहित के प्रति समर्पण का लाभ अब राज्यसभा में भी देखने को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वे झारखंड की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए युवाओं के रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों को मजबूती से उठाएंगे। उनके राज्यसभा सदस्य बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.