संयुक्त मोर्चा ने किया विशाल धरना-प्रदर्शन

बालूमाथ :  मगध परियोजना कार्यालय के समीप संयुक्त मोर्चा के बैनर तले एक दिवसीय विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। आंदोलन में विभिन्न श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में कर्मियों ने भाग लेकर लंबे समय से लंबित रविवारीय वेतन (संडे वेज) एवं संवेतिक कार्यों के भुगतान की मांग उठाई।धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कई महीनों से मगध–संघमित्रा क्षेत्र के कर्मियों का रविवारीय एवं अन्य संवेतिक कार्यों का भुगतान लंबित है। इस संबंध में कई बार प्रबंधन का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन के उदासीन रवैये और श्रमिक हितों की अनदेखी से कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द भुगतान सुनिश्चित नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक तथा निर्णायक रूप दिया जाएगा ।जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों के वैधानिक अधिकारों का हनन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा और एकजुटता के बल पर अपने अधिकारों की लड़ाई अंतिम परिणाम तक जारी रखी जाएगी। धरना-प्रदर्शन की अध्यक्षता विनोद बिहारी पासवान ने की, जबकि संचालन राहुल सिंह ने किया। कार्यक्रम में विनोद बिहारी पासवान (यूसीडब्ल्यूयू-एटक), नीरज सिंह (सीसीएलसीकेएस-बीएम

स), गणेश जी (एनसीओईए-सीटू), राहुल सिंह (आरसीएमयू-इंटक), जितेन्द्र कुमार (जेएमएस-एचएमएस), दीपांशु कुमार (यूसीडब्ल्यूयू-एटक), मृत्युंजय चतुर्वेदी एवं कुमारी सुमन (सीसीएलसीकेएस-बीएमएस), विकास साव (सीएमयू-एचएमएस) तथा खुर्शीद आलम (आरकेएमयू-एचएमएस) समेत विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधि और सैकड़ों कर्मी उपस्थित थे।
वक्ताओं ने कहा कि मजदूरों की एकजुटता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और इसी एकता के बल पर श्रमिक अपने अधिकार हासिल करेंगे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.