अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बारेसांढ़ पंचायत सचिवालय व गारू थाना परिसर में हुआ योगाभ्यास

गारू : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

बारेसांढ़ पंचायत सचिवालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का संचालन प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी सह पंचायत सचिव विरेंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने योग के महत्व एवं उसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित योग करने से शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक संतुलन भी बेहतर होता है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया और दैनिक जीवन में योग को अपनाने का संकल्प लिया।
योग कार्यक्रम में वार्ड सदस्य अनोरा, कालेश्वर नायक, संजय यादव, भोला यादव, राजू गुप्ता, कमला देवी, कलावती देवी, दीपनारायण यादव सहित अन्य ग्रामीण शामिल रहे।
वहीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर गारू थाना परिसर में भी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बलों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस कर्मियों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के साथ योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.