अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बनवारी शाहू महाविद्यालय में योग सत्र आयोजित, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

लातेहार : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार, 21 जून 2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना   बनवारी शाहू महाविद्यालय, लातेहार के तत्वावधान में योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रो. नरेश कुमार पांडे के द्वारा किया गया, जिसमें महाविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत एवं जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने सभी से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक विकास का भी सशक्त माध्यम है। योग के माध्यम से व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जी सकता है तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव कर सकता है।इस अवसर पर प्रो. नरेश कुमार पांडे, प्रो. संजीत कुमार, प्रो. रंजीत कुमार, इशरत बानो, ब्रजकिशोर प्रसाद, चंदन कुमार, विकास कुमार एवं शिवकुमार तिवारी उपस्थित रहे। वहीं एनएसएस स्वयंसेवकों में आयुष चौधरी, शिवानी कुमारी गुप्ता, अनिता कुमारी यादव, जिया कुमारी सहित अन्य विद्यार्थियों ने योगाभ्यास में भाग लिया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को योग के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। योग सत्र के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.