12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल लातेहार में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन

लातेहार : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), लातेहार में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  विनय कुमार ओझा (कार्यवाहक कमांडेंट) के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में वाहिनी मुख्यालय सहित अधीनस्थ समवायों में सामूहिक योगाभ्यास एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" (स्वस्थ एवं सक्रिय वृद्धावस्था के लिए योग) रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे कार्यवाहक कमांडेंट श्री विनय कुमार ओझा द्वारा योग दिवस की शपथ दिलाकर एवं प्रेरणादायी संबोधन के साथ किया गया। इसके बाद प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों के निर्देशन में अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का सामूहिक अभ्यास किया।अपने संबोधन में श्री ओझा ने कहा कि योग भारत की गौरवशाली सांस्कृतिक धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ एवं संतुलित बनाता है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान योग के स्वास्थ्य लाभ, तनाव प्रबंधन, मानसिक शांति, रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि तथा सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण विकसित करने में इसकी भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी गई। अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम प्रेरणादायी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.