एसआईआर को लेकर बीएलओ एवं पर्यवेक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
लातेहार - बालूमाथ आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 की तैयारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव की अध्यक्षता में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, लातेहार के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में मतदान केंद्र संख्या 81 से 132 तक के बीएलओ को 22 जून तथा मतदान केंद्र संख्या 133 से 170 तक के बीएलओ को 23 जून को प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक जीवन कुमार अनुपम ने बीएलओ को एसआईआर प्रक्रिया,मतदाता सत्यापन,प्रपत्रों के संधारण एवं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही सभी बीएलओ को प्रशिक्षण के अनुरूप कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बीएलओ एवं बीएलओ पर्यवेक्षक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर - मो० अरबाज
No Previous Comments found.