मशीन की चपेट में आकर युवक घायल, रेफर
बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के बरनी ग्राम में ग्रेंडर मशीन से लकड़ी काटने के दौरान चोट लग जाने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मंगर गंझू 30 वर्ष पिता स्व० सरहुल गंझू ग्राम बरनी थाना बारियातू निवासी अपने घर के समीप मशीन से बांस काट रहा था।इसी दौरान दाहिना पैर मशीन की चपेट में आ गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों की मदद से घायल युवक को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ डॉ० संजय सिद्धार्थ द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया हैं।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.