नौबतपुर गैंगरेप कांड के विरोध में पत्रकारों ने निकाला कैंडल मार्च
लातेहार : बिहार के पटना नौबतपुर में लातेहार जिले के मनिका की दो युवतियों के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में बुधवार शाम जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय परिसर के समीप पत्रकारों ने शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। इस दौरान पत्रकारों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़िताओं को न्याय दिलाने की मांग उठाई।बताया गया कि 18 जून को लातेहार जिले की दो सगी बहनों के साथ बिहार के नौबतपुर में 13 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। 19 जून को मामला स्थानीय थाना पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया। हालांकि घटना के कई दिन बीत जाने के बावजूद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं।कैंडल मार्च में वरिष्ठ पत्रकार राजीव मिश्रा, नीरज सिन्हा, रामकुमार मिस्त्री, विवेक कुमार सिंह, संजय प्रजापति, बबलू खान, रूपेश अग्रवाल, राहुल पाण्डेय,संतोष कुमार, निहित कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में पीड़िताओं को न्याय और सभी दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की।
रिपोर्टर : बबलू खान
No Previous Comments found.