सरलाही गांव में युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

लातेहार : चंदवा थाना क्षेत्र के आलौदिया पंचायत अंतर्गत सरलाही गांव में एक अज्ञात युवती द्वारा हाईटेंशन तार के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा युवती की पहचान और उसके परिजनों की तलाश की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह गांव के समीप युवती का शव लटका हुआ देखा गया, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। चंदवा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा युवती की पहचान होने के बाद ही घटना के संबंध में अधिक जानकारी सामने आ सकेगी।

 

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.