मोटरसाइकिल के टक्कर से बच्चा घायल
बालूमाथ : एकीकृत प्रखंड बालूमाथ के छाता बार ग्राम में मंगलवार की देर शाम अनीश गंझू 6 वर्ष पिता महेश गंझू ग्राम छाताबार थाना बरियातू को एक मोटरसाइकिल चालक ने धक्का मार दिया। जिसमें अनीश गंझू गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा घायल अवस्था में अनीश गंझू को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहाँ डॉ० दयानंद कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। परिजनों ने बताया कि अनीश घर के बाहर खेल रहा था इसी बीच गोनिया से राजगुरु की ओर जा रहा एक मोटरसाइकिल चालक ने अनीश को धक्का मार दिया और वह फरार हो गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.