बालूमाथ पुलिस ने डायन बिसाही को लेकर चलाया जागरूकता अभियान

बालूमाथ : बालूमाथ थाना प्रभारी अमित कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को चितरपुर ग्राम में डायन प्रथा को लेकर एक जागरूकता अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी अमित कुमार एवं बालूमाथ के सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने ग्रामीणों को एकत्रित कर डायन प्रथा के संबंध में कई जानकारियां दी। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कोई डायन,ओझा कह कर प्रताड़ित करें या इससे जुड़ी किसी भी तरह का समस्या हो तो तुरंत बालूमाथ पुलिस को संपर्क करें या 112 नंबर पर डायल करें। बालूमाथ पुलिस 24 घंटे आपकी सेवा में तत्पर रहेगी। थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि समाज में फैली। कृतियां जैसे डायन प्रथा, बाल विवाह, बाल मजदूरी, नशा का दुष्परिणाम,अफीम की खेती मनुष्य एवं समाज दोनों के लिए हानिकारक है। इस तरह का किसी भी प्रकार की बातें आती है तो स्वयं निर्णय नहीं लेकर पुलिस का सहयोग ले। पुलिस हर समय सहायता करने को तैयार है। वहीं पुलिस ने उपस्थित लोगों को बैनर पोस्ट का वितरण किया। इस मौके पर ह्यूमन लकड़ा, सोमनाथ उराँव, सुरेंद्र उरांव, रूपी देवी,उर्मिला उरांव, शनिचरिया देवी, समेत कई लोग उपस्थित थे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.