भारत भूषण तिवारी की कथित फर्जी एनकाउंटर मौत के विरोध में लातेहार में कैंडल मार्च
लातेहार : भारत भूषण तिवारी की कथित एनकाउंटर में मौत के विरोध में गुरुवार शाम को लातेहार समाहरणालय मोड़ के पास स्थानीय लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पंकज तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। बताया गया कि भारत भूषण तिवारी बिहार के भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव के निवासी थे। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि भारत भूषण तिवारी ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था,लेकिन इसके बावजूद उन पर गोली चलाई गई। परिवार ने इसे फर्जी एनकाउंटर बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर न्याय की मांग की और भारत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर रब्बानी हुसैन,तामिल अंसारी,प्रदीप यादव,दिलेश्वर यादव,शहादत हुसैन टिंकू,आर्सेन तिर्की,रिंकू कच्छप, ज्योतिष पांडे, नीरज पांडे,रविकांत पासवान,कमलापति पांडेय,नरेश पाठक,अमित पांडे,ललित पांडे,राजन तिवारी, मनोज पांडे, सुनील प्रसाद,मुकेश पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.