दो बूंद जिंदगी की से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, हर बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाने की अपील

लातेहार - मोंगर पंचायत में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर मोंगर में नन्हे बच्चों को "दो बूंद जिंदगी की" पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पिंटू कुमार रजक ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाते हुए अभियान की शुरुआत की और सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर अवश्य ले जाकर पोलियो की दवा पिलाएं। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की खुराक पहुंचाना आवश्यक है। यदि सभी अभिभावक अपनी जिम्मेदारी निभाएं तो देश को पूरी तरह पोलियो-मुक्त बनाए रखने का लक्ष्य और मजबूत होगा।

इस दौरान लोगों को जागरूक करते हुए "दो बूंद जिंदगी की – हर बच्चे के लिए जरूरी" का संदेश दिया गया। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे और सभी बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुरक्षित हो।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.