श्रवण पासवान बने एआईएमआईएम के लातेहार विधानसभा प्रभारी

लातेहार :  असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व तथा मोहम्मद शाकिर के निर्देश पर मोहम्मद शाहबाज़ ने पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए श्रवण पासवान को लातेहार विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति की घोषणा के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने श्रवण पासवान को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि वह संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान को गति देने तथा पार्टी की नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का कार्य पूरी जिम्मेदारी और सक्रियता के साथ करेंगे। जिला प्रभारी मोहम्मद शाहबाज़ ने कहा कि संगठन का विस्तार और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ना प्राथमिकता होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद श्रवण पासवान पार्टी की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे और लातेहार विधानसभा क्षेत्र में संगठन को नई मजबूती प्रदान करेंगे। वहीं, विधानसभा प्रभारी बनाए जाने पर श्रवण पासवान ने पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर लगातार काम करेंगे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.