हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित
लावालौंग : चतरा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, चतरा के सचिव के निर्देशानुसार शुक्रवार को लावालौंग प्रखंड के हाहे गांव में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का संचालन पीएलवी (अधिकार मित्र) जनेश कुमार यादव एवं अभिषेक कुमार ठाकुर ने किया।शिविर में ग्रामीणों को बताया गया कि मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के भावनात्मक, मनोवैज्ञानिक एवं सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहने से कार्यक्षमता बढ़ती है, तनाव कम होता है तथा पारिवारिक और सामाजिक संबंध बेहतर बने रहते हैं।ग्रामीणों को नियमित व्यायाम, योग, ध्यान, पर्याप्त नींद, संतुलित आहार एवं परिवार और मित्रों के साथ संवाद बनाए रखने की सलाह दी गई। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या के लिए भारत सरकार की राष्ट्रीय टेली-मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन 14416 पर 24 घंटे निःशुल्क सहायता लेने की जानकारी दी गई।पीएलवी जनेश कुमार यादव एवं अभिषेक कुमार ठाकुर ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर ही स्वस्थ, खुशहाल और संतुलित जीवन जिया जा सकता है।
रिपोर्टर : मो0 साजिद
No Previous Comments found.