रज़ा टूर ऑफ इंडिया के ज़रिये उमराह जायरीन को दी गई प्रशिक्षण कार्यशाला
लातेहार - खिदमते इंसानियत ट्रस्ट जिला लातेहार के ज़ेरे एहतमाम एवं रज़ा टूर ऑफ इंडिया के सहयोग से हाजी ज़हीर साहब अमवाटीकर के आवास पर उमराह पर जाने वाले जायरीन के लिए एक विशेष प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उमराह के सभी अरकान, सुन्नतों, दुआओं तथा सफ़र से संबंधित आवश्यक मसाइल को विस्तारपूर्वक समझाया गया। जायरीन को शुरू से आखिर तक उमराह सही और आसान तरीके से अदा करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया, ताकि वे मुकद्दस सफ़र को शरीअत के मुताबिक़ और इत्मीनान के साथ अंजाम दे सकें।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में क़ारी इरफ़ान रज़ा जियाई साहब, मुफ़्ती मुदस्सिर अमजदी साहब, क़ारी ज़िगर लातेहारवी साहब, क़ारी इलहाक साहब तथा क़ारी अब्दुल क़य्यूम साहब मौजूद रहे। सभी उलेमा-ए-किराम ने जायरीन को उमराह की फ़ज़ीलत, सफ़र के आदाब और हर मरहले पर अमल किए जाने वाले अहम अहकाम से अवगत कराया तथा दीन की बुनियादी हिदायतें भी पेश कीं।
गौरतलब है कि इस बार जिला लातेहार से लगभग 75 जायरीन उमराह की सआदत हासिल करने के लिए रवाना हो रहे हैं। यह मुबारक काफिला 10 जुलाई, जुम्मा के दिन रवाना होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी जायरीन की कुबूलियत-ए-उमराह, सलामती, आसान सफ़र और खैरियत के साथ वापसी के लिए ख़ुसूसी दुआ कराई गई।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.