एसपी कुमार गौरव ने किया चंदवा थाना का निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन व पारदर्शी अनुसंधान के दिए निर्देश
लातेहार : पुलिस अधीक्षक लातेहार कुमार गौरव (भा.पु.से.) ने सोमवार को चंदवा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में लंबित कांडों की समीक्षा करते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाना की समग्र कार्यप्रणाली, अभिलेखों एवं विभिन्न पंजियों के संधारण की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों में पाई गई त्रुटियों को शीघ्र सुधारने, लंबित मामलों का समयबद्ध अनुसंधान पूरा करने तथा कार्यालय एवं थाना परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अनुसंधान कार्य पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को जनता के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखने तथा शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने पर भी विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान लातेहार के एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, चंदवा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, अजीत कुमार, ललन कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह, मनोज दुबे, पवन कुमार सहित थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.