सलैया पंचायत में कांग्रेस का एसआईआर जनसंपर्क अभियान, कार्यकर्ताओं को दी गई आवश्यक जानकारी

हेरहंज (लातेहार) :  हेरहंज प्रखंड के सलैया पंचायत में कांग्रेस पार्टी द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जनसंपर्क एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पंचायत क्षेत्र का दौरा कर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और एसआईआर अभियान से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की।कार्यक्रम में हेरहंज प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष लाडले खान ने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से संचालित करने की अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक पहुंचकर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और अभियान को सफल बनाने पर जोर दिया।इस अवसर पर भावी कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर तुरी, रमेश  खलील खान, कालेश्वर गंजू, अरुण तुरी सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने पंचायत क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने तथा एसआईआर अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.