वन महोत्सव सप्ताह के समापन पर बनवारी साहू महाविद्यालय में पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
लातेहार : राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई, बनवारी साहू महाविद्यालय लातेहार के तत्वावधान में 1 जुलाई से 7 जुलाई तक वन महोत्सव सप्ताह का आयोजन किया गया। सप्ताह भर चले इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा अधिक से अधिक पौधारोपण के लिए प्रेरित करना रहा।
मंगलवार , 7 जुलाई को वन महोत्सव सप्ताह के समापन अवसर पर महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने पौधा लगाकर की। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए, तभी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे केवल पर्यावरण को संतुलित रखने में ही नहीं, बल्कि जल संरक्षण, स्वच्छ वायु और जैव विविधता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी लोगों को पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का संकल्प लेना चाहिए।
कार्यक्रम में एनएसएस के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए भविष्य में भी नियमित रूप से पौधारोपण और उसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। महाविद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.