गुरतूर में छह माह से टूटा बिजली पोल, विभाग की लापरवाही से बड़े हादसे का खतरा

बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के रजवार पंचायत अंतर्गत गुरतूर ग्राम में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। गांव में लगा बिजली का पोल पिछले लगभग छह माह से टूटा हुआ है, लेकिन सूचना दिए जाने के बावजूद विभाग द्वारा अब तक उसे बदला नहीं गया है। ग्रामीणों का कहना है कि टूटा हुआ पोल कभी भी गिर सकता है, जिससे खेतों में काम कर रहे किसानों, राहगीरों और पशुओं की जान-माल को गंभीर खतरा है। यदि पोल गिरता है,तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों ने बताया कि यदि यह पोल क्षतिग्रस्त होकर पूरी तरह गिर जाता है। तो गुरतूर सहित आसपास के लगभग आठ से दस गांवों की बिजली आपूर्ति भी बाधित हो जाएगी, जिससे हजारों लोगों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।ग्रामीणों ने बिजली विभाग से अविलंब टूटे हुए पोल को बदलने और संभावित दुर्घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.