बालूमाथ में सड़क हादसा, बाईक सवार गंभीर रूप से घायल
बालूमाथ : एकीकृत बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र के साल्वे ग्राम में सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान संजय पासवान 38 वर्ष पिता जमुना पासवान ग्राम बारियातु निवासी के रूप में हुई। घटना के सबंध में जानकारी के अनुसार संजय पासवान अपने घर बारियातू से साल्वे काम करने जा रहा था। इसी दौरान साल्वे पुल के पास सामने से आ रही एक बाईक को बचाने के प्रयास में उनकी बाईक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल उन्हें बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. अलीशा टोप्पो द्वारा प्राथमिक उपचार किया। वही घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उनसे बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.