लातेहार समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया।
लातेहार : कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग झारखंड रांची के अधिसूचना संख्या 4573 दिनांक 6 -7-2006 के द्वारा झारखंड राज्य समाहरणालय संवर्ग का पदनाम परिवर्तन संबंधी अधिसूचना जारी कर दिया गया जिसमें निम्न वर्गीय लिपिक का पदनाम सहायक उच्च वर्गीय लिपिक का पदनाम वरीय सहायक प्रधान लिपिक का पदनाम सहायक प्रशासी पदाधिकारी कार्यालय अधीक्षक का पदनाम प्रशासी पदाधिकारी ग्रेड 2 और प्रशासी पदाधिकारी का पदनाम पप्रशासी पदाधिकारी ग्रेड वन कर दिए जाने के उपलक्ष्य में लातेहार जिला समाहरणालय संवर्ग के कर्मियों द्वारा उपायुक्त लातेहार से मिलकर खुशी जाहिर करते हुए झारखंड सरकार के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन,सरकार के समस्त मंत्रीगण,आदरणीय मुख्य सचिव एवं आदरणीय कार्मिक सचिव महोदय का दिल से आभार व्यक्त किया गया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए खुशी जाहिर की गई मौके पर जिला अध्यक्ष सूरजा कुजूर के साथ-साथ जिला सचिव मनोज कुमार पासवान संघ के संरक्षक प्रशासी पदाधिकारी विश्वनाथ भगत, गोवर्धन राम मीडिया प्रभारी कुमार गौरव विशाल अनिमेष कुमार कोषाध्यक्ष लाल पंकज नाथ शाहदेव एवं विनोद कुमार राम , अवधेश कुमार सिंह , पुष्पेंद्र पांडे, पंकज कुमार अरुण कुमार अमित शाह कृष्णकांत राय श्री विवेक कुमार शैलेश कुमार अभिषेक कुमार अभिषेक सुमन श्रीमती सरोज तेलरा श्रीमती ललिता कुमारी श्रीमती सीमा केरकेट्टा सहित समाहरणालय के सहायक संवर्ग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.