भाजपा लातेहार ग्रामीण पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल की संयुक्त मासिक बैठक संपन्न

लातेहार :  भारतीय जनता पार्टी लातेहार ग्रामीण पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल की संयुक्त मासिक बैठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय, लातेहार में जिला अध्यक्ष बंशी यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों तथा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष  बंशी यादव  ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने सभी बूथों को सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।
बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की समीक्षा करते हुए प्रत्येक बूथ पर मतदाता सूची के सत्यापन, नए मतदाताओं के पंजीकरण, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने तथा त्रुटियों के समयबद्ध निराकरण पर विशेष जोर दिया गया। सभी कार्यकर्ताओं एवं बीएलए को अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का आग्रह किया गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष  राकेश दुबे, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह  जिला मंत्री  मुकेश कुमार पांडे, पूर्व जिला परिषद सदस्य  रामदेव सिंह, मंडल महामंत्री  दीपक पासवान एवं  केदार यादव सहित भुवनेश्वर सिंह, भगवत सिंह, किस्मतिया देवी, जय विकास, अर्पणा सिंह, सुकन्या देवी, महेंद्र सिंह, देवंती देवी, धनुषधारी सिंह, कृष्णदेव प्रसाद, ब्रजकिशोर सिंह, विनोद सिंह, धनी लाल, हरमोहन सिंह सहित दोनों मंडलों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक की संयुक्त अध्यक्षता लातेहार ग्रामीण पूर्वी मंडल अध्यक्ष  पिंटू कुमार रजक एवं लातेहार ग्रामीण पश्चिमी मंडल अध्यक्ष  अवधेश चंद्रवंशी ने की। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष  पिंटू कुमार रजक ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन मंडल अध्यक्ष  अवधेश चंद्रवंशी ने किया।

रिपोर्टर : बब्लू खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.