अशोक लीलैंड हिप सीरीज की हैवी ड्यूटी ट्रक लॉन्च किया

बालूमाथ :  बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय स्थित होटल मनोकामना में कार्यक्रम का आयोजन कर अशोक लीलैंड ने हिप सीरीज की हैवी ड्यूटी ट्रक 5532 को लॉन्च किया। मौके पर जानकारी देते हुए राजीव कुमार आरएम ने बताया कि इसमें 8 लीटर का पावरफुल इंजन है जो 360 एचपी की पावर व 1600 एनएम का बेहतरीन टॉक देता है। इसकी लोडिंग कैपेसिटी 55 टन है। ड्राइवर के लिए आरामदायक केबिन है। वहीं इसकी कई खूबियों के बारे में बताया। मौके पर बालूमाथ गुरुपद ऑटोमोबाइल के अभिषेक कुमार सिंह, शिशिर कुमार सिंह, सेल्स मैनेजर,ऋषि कुमार, केशव कुमार तिवारी समेत ऑनर चंद्रदीप साहू देवपाल कुमार,मो० शहनवाज, मो० नासिर, अर्जुन साव, दीपू गुप्ता, अजीत कुमार मंत्री, पंकज केसरी, बबलू चौरसिया, मो० जुनेद, चिंकू गुप्ता, शंकर यादव, सुरेंद्र यादव, निरंजन यादव, दिलीप यादव, सुनील यादव उर्फ छोटू समेत कई लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद भोजन की व्यवस्था की गई थी।जिसका ग्राहकों ने लाभ उठाया।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.