एसआईआर को लेकर कांग्रेस ने चलाया जागरूकता अभियान
बालूमाथ : बालूमाथ प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. आमिर हयात के नेतृत्व में बालू पंचायत में विशेष एसआईआर (SIR) जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष मो. साबिर ने की। अभियान के दौरान ग्रामीणों को एसआईआर की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन सत्यापन तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी करने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने एसआईआर से जुड़ी अपनी समस्याएं, शंकाएं और तकनीकी परेशानियां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष रखीं।कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक समस्या को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया। साथ ही जिन मामलों में आगे की कार्रवाई आवश्यक थी, उनके लिए भी उचित सलाह दी गई। मो. आमिर हयात ने कहा कि जानकारी के अभाव या तकनीकी कारणों से कोई भी पात्र नागरिक अपने अधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि एसआईआर से संबंधित सभी आवश्यक कार्य समय पर पूरा करें तथा किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संपर्क करें। इस अवसर पर पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कर्मदेव भगत, बादल, प्रिंस, जितेंद्र, आजाद, आबिद, अफजल, सरवर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
No Previous Comments found.