बालूमाथ में अनियंत्रित होकर हाईवा पलटा
बालूमाथ : बालूमाथ-पांकी मुख्य पथ पर पचफेड़ी ग्राम के समीप शुक्रवार को एक कोयला लदा हाईवा अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार JH 19D 3426 तुबेद कोलियरी से कोयला लोड कर बालूमाथ के कुसमाही कोयला साइडिंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान पचफेड़ी ग्राम के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। हालांकि दुर्घटना में चालक ने हाईवा से कूद कर अपनी जान बचा ली। जिसे हल्की चोट आई है। वहीं घटना की सूचना पाकर मौके पर बालूमाथ पुलिस पहुंची और घटना की जानकारी लिया।
रिपोर्टर : मो० अरबाज
No Previous Comments found.