भाजपा की जिला मासिक बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू बोले– अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

लातेहार :   भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, लातेहार में शनिवार को जिला अध्यक्ष बंशी यादव की अध्यक्षता में भाजपा की जिला मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू तथा सिमरिया विधायक उज्ज्वल दास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं प्रदेश मंत्री सह जिला संगठन प्रभारी मुनीर उरांव की विशेष उपस्थिति रही। बैठक का संचालन जिला महामंत्री छोटू राजा ने किया, जबकि समापन की घोषणा जिला मंत्री ध्रुव कुमार पांडेय ने की।

बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने, बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रति समर्पण भाव के साथ कार्य करने और प्रत्येक बूथ पर पार्टी की गतिविधियों को मजबूत करने का आह्वान किया।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मूल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही लातेहार जिले के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक उज्ज्वल दास ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का आग्रह किया।

बैठक में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, जिला उपाध्यक्ष राकेश दुबे, ईश्वरी सिंह, उषा देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता भीमानंद गिरी, कल्याणी पांडेय, मुकेश पांडेय, ध्रुव कुमार पांडेय, विष्णुदेव गुप्ता, रमेश राम, सरोज देवी, रामदेव सिंह, मंगल उरांव, परशुराम लोहरा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.