गारू प्रखंड कार्यालय में क्लस्टर चयन और बीज वितरण को लेकर बैठक, जिप सदस्य व सीओ रहे मौजूद
लातेहार : गारू प्रखंड कार्यालय के सभागार में प्रभारी कृषि पदाधिकारी मुकेश भगत की अध्यक्षता में शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई। इसका मुख्य उद्देश्य आगामी कृषि सीजन के लिए क्लस्टर का चयन करना और किसानों के बीच फसलों के बीजों के वितरण की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में जिला परिषद सदस्य जीरा देवी और सीओ दिनेश कुमार मिश्रा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में प्रभारी कृषि पदाधिकारी मुकेश भगत ने बताया कि किसानों की पैदावार बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से मूंगफली, अरहर और मूंग के उन्नत बीजों का वितरण किया जाना है। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि इसका लाभ वास्तविक और जरूरतमंद किसानों तक समय पर पहुँचे। जिप सदस्य जीरा देवी ने क्लस्टर चयन में पूरी पारदर्शिता बरतने की बात कही ताकि कोई योग्य किसान वंचित न रहे। मौके पर एटीएम अंकित कुजूर, अशोक राम, सुनेश्वर सिंह आदि लोग उपस्थित थे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.