डूरूआ में SIR कार्य का कांग्रेस ने लिया जायजा, पंकज तिवारी बोले— कोई भी पात्र मतदाता न छूटे
लातेहार : लातेहार जिला कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी ने रविवार को सदर प्रखंड के डूरूआ गांव पहुंचकर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने BLO रीता देवी द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया और उनसे अभियान की प्रगति, मतदाता पंजीकरण एवं फॉर्म भरने की प्रक्रिया को लेकर विस्तार से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान पंकज तिवारी ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि मतदाता सूची में कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने नहीं पाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक योग्य नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि यदि SIR के तहत फॉर्म भरने या दस्तावेजों से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है तो वे तत्काल BLO अथवा संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें, ताकि समय रहते समस्या का समाधान किया जा सके। पंकज तिवारी ने कहा कि सभी नागरिकों को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए और अपने परिवार व आसपास के पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने BLO रीता देवी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सक्रियता से अभियान को सफल बनाने में मदद मिलेगी।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.