अमझरिया घाटी में लोहे के पाइप से लदी ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, उप चालक घायल

चंदवा :  चंदवा रांची–मेदिनीनगर मुख्य मार्ग एनएच-75 पर चंदवा थाना क्षेत्र के अमझरिया घाटी में रविवार को लोहे के पाइप से लदी एक ट्रक बी आर 24 जीबी 9111 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ट्रक चालक की केबिन में दबकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चालक की पहचान राम सेवक पाल उर्फ भोला पाल पिता स्व. अकलू पाल ग्राम बसना विश्रामपुर पलामू जबकि उप चालक की पहचान सूरज कुमार सोनभद्र उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जबकि ट्रक के केबिन में दबे चालक के शव को निकालने का प्रयास जारी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक राउरकेला (ओडिशा) से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की ओर लोहे के पाइप लेकर जा रही थी। अमझरिया घाटी में एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के दौरान ट्रक में लदे भारी लोहे के पाइप आगे की ओर खिसक गए, जिससे चालक केबिन में ही दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चालक के शव को ट्रक से बाहर निकालने के लिए क्रेन की सहायता ली गई। हादसे के कारण कुछ समय तक एनएच-75 पर यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

.रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.