चंदवा सीएचसी में पदस्थापित डॉ प्रकाश बड़ाइक का ब्रेन हेमरेज, मेदांता में इलाज रत
चंदवा : चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पदाधिकारी के पद कार्यरत डॉ प्रकाश बड़ाइक को शनिवार को अचानक कुर्सी में बैठे चक्कर आ गई और जमीन पर गिर पड़े। उसके बाद अस्पताल में ही डॉक्टर ने देखा कि स्थिति नाजुक है। उसको देखते हुए रांची के मेदांता हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने जांच करने के बाद ब्रेन हेमरेज होने की बात कही। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुचे और डॉक्टर से मिलकर बेहतर इलाज के लिए लग गए। परंतु मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कहा कि स्थिति नाजुक है अभी वेंटिलेटर पर रखने की जरूरत है। स्थिति सुधार होने पर ऑपरेशन की जा सकती है। इधर प्रकाश बड़ाइक के तबियत बिगड़ जाने की सूचना पर लातेहार विधायक प्रकाश राम के स्वास्थ्य प्रतिनिधि विजय कुमार दुबे ने स्थिति को जानकारी लिया और मीडिया के लोगों को बताया कि डॉक्टर प्रकाश बड़ाइक का डॉक्टर के कहने के अनुसार स्थिति नाजुक है। हम सभी चंदवावासी माँ नगर भगवती से कामना करते हैं कि डॉ प्रकाश स्वस्थ होकर सीएससी में आकर चंदवावासियो सेवा करें। वही समाज सेवी रवि कुमार डे ने भी कहा कि डॉ प्रकाश बड़ाइक मृदुभाषी विचार के है चंदवा के लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने में अपना नाम कमाया है। भगवान से कामना करता हु की वे जल्द स्वस्थ्य हो कर चंदवा के लोगो को चिकित्सा सेवा दे। इधर समाज सेवी अयूब खान ने भी डॉक्टर प्रकाश बड़ाइक स्वस्थ होने की कामना किया है।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.