लातेहार में एस एस ट्रेडर्स का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने फीता काटकर किया उद्घाटन
लातेहार : शहर में इलेक्ट्रिक उपकरणों की खरीदारी के लिए एक नया विकल्प उपलब्ध हो गया है। सोमवार को लातेहार में बाईपास रोड में एस एस ट्रेडर्स का विधिवत उद्घाटन नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह, नगर उपाध्यक्ष संतोष रंजन तथा जेएमएम के जिला उपाध्यक्ष शमसुल होदा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित अतिथियों ने दुकान संचालक इस्माइल अंसारी को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों को गुणवत्तापूर्ण इलेक्ट्रिक सामान उचित मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। उन्होंने व्यवसाय की सफलता एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दुकान संचालक इस्माइल अंसारी ने बताया कि एस एस ट्रेडर्स में सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक उपकरण जैसे कूलर, पंखा, एसी, हीटर, आयरन सहित अन्य घरेलू एवं व्यावसायिक उपयोग के इलेक्ट्रिक सामान उचित मूल्य पर उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, उचित कीमत और भरोसेमंद सेवा देने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद बुखारी अंसारी, अयूब अंसारी, शमीम अंसारी, वसीम अकरम, पिंटू मिस्त्री, इस्तियाक अंसारी, हसनैन मियां, अजीत कुमार, महताब इसरार, मोजमिल अंसारी, आलम साहब, मुस्तफा अंसारी, सलीम खलीफा, अब्दुल रसीद, अब्बास अली, निजाम अंसारी, अलीमुद्दीन अंसारी, नित्यानंद कुमार, गया प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अतिथियों और उपस्थित लोगों ने संचालक को सफल व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.