हेरहंज प्रखंड झामुमो कमिटी ने राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम को सौंपा ज्ञापन, खेल स्टेडियम के लिए वैकल्पिक स्थल की मांग

लातेहार : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हेरहंज प्रखंड कमिटी ने बुधवार को राज्यसभा सांसद *श्री बैद्यनाथ राम को ज्ञापन सौंपकर हेरहंज प्रखंड के ताशु ग्राम में प्रस्तावित खेल स्टेडियम के निर्माण पर असहमति जताई। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि स्टेडियम का निर्माण ऐसे उपयुक्त एवं सर्वसुलभ स्थान पर कराया जाए, जहाँ प्रखंड के अधिक से अधिक खिलाड़ियों एवं युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

ज्ञापन प्राप्त करने के बाद राज्यसभा सांसद श्री बैद्यनाथ राम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जिला प्रशासन से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया। उन्होंने उपायुक्त (डीसी) एवं अंचल अधिकारी (सीओ) से बातचीत कर जनभावनाओं के अनुरूप स्टेडियम के निर्माण के लिए वैकल्पिक स्थान पर विचार करने का आग्रह किया। सांसद ने आश्वस्त किया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उचित निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा।

झामुमो नेताओं ने कहा कि खेल स्टेडियम ऐसी जगह बनाया जाना चाहिए, जहाँ सभी पंचायतों के खिलाड़ियों की पहुँच आसान हो और खेल प्रतिभाओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर झामुमो जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष चंद्रदेव उरांव, जिला सचिव रामबृक्ष भोगता, हेरहंज जिला परिषद सदस्य श्रीमती चंचला देवी, महिला कोषाध्यक्ष पूजा कुमारी,प्रखंड अध्यक्ष विजय उरांव, प्रखंड सचिव यादव भोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष रॉकी कुमार लोहारा, मो. सलमान अंसारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष गेंदिया देवी, अरुण यादव, नकुल यादव, बिगन उरांव, सोनू कुमार चंद्रवंशी, केंद्रीय सदस्य सुदामा प्रसाद सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.