महुआडांड़ के ओरसा पंचायत में पुलिस का जनजागरूकता अभियान

महुआडांड़ (लातेहार) : पुलिस अधीक्षक लातेहार के निर्देश पर महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत ग्राम ओरसा पंचायत भवन में जनजागरूकता सह स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीपीओ महुआडांड़, थाना प्रभारी, महिला थाना प्रभारी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

बैठक में ग्रामीणों को दहेज उत्पीड़न, मानव तस्करी, डायन प्रथा, साइबर अपराध, बाल मजदूरी, अवैध जावा महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री, सड़क सुरक्षा, जमीन विवाद, नशा उन्मूलन तथा डायल-112 सहित विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर जागरूक किया गया।

इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच टॉफी और बिस्कुट वितरित किए गए।

इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) महुआडांड़ के सहयोग से मेडिकल टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। बरसाती बीमारियों से पीड़ित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मिलकर कार्य करने की अपील की।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.