एकमहुआ में दिलबहार क्लब द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन, सोनू सिंह व मोनू सिंह रहे मुख्य अतिथि

चंदवा :  चंदवा प्रखंड अंतर्गत दिलबहार क्लब, एकमहुआ के तत्वावधान में एक भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि मृत्युंजय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह एवं डॉ. मनीष कुमार सिंह उर्फ मोनू सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया।मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं। खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील करते हुए उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की।प्रतियोगिता में आसपास के विभिन्न गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में दिलबहार क्लब के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उक्त कार्यक्रम के संचालन रौशन खाका एवं सुमित. पिंटू . पप्पू. मुकेश नितिन एजाज मौजूद रहे थे।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.