रविंद्र गंझू की निशानदेही पर फिर बड़ी सफलता, पुलिस ने AK-56 सहित 90 जिंदा कारतूस किए बरामद

लातेहार - पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। हाल ही में गिरफ्तार 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी रीजनल कमांडर रविंद्र गंझू की निशानदेही पर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी मात्रा में हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इस बार पुलिस ने एक AK-56 स्वचालित राइफल, दो मैगजीन, 90 राउंड जिंदा कारतूस तथा एक काले रंग का पाउच बरामद किया है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) संदीप कुमार गुप्ता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में दी। एसडीपीओ ने बताया कि रविंद्र गंझू की गिरफ्तारी के बाद उसकी निशानदेही पर पहले भी स्वचालित हथियार और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद किए गए थे। पुलिस रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में उसने कई नक्सली घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ से मिली सूचनाओं के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान में यह नई बरामदगी हुई है।

एक AK-56 स्वचालित राइफल AK-56 की दो मैगजीन 90 राउंड जिंदा कारतूस एक काले रंग का पाउच इस अभियान में एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता, बेतहर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव, बारेसाढ़ थाना प्रभारी शशि कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक अजीत कुमार, रितेश तिग्गा (बेतहर ओपी), SAT-1, SAT-45, सीआरपीएफ तथा कोबरा 209 बटालियन के जवान शामिल थे। पुलिस ने इसे माओवादी संगठन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है। पुलिस का कहना है कि रविंद्र गंझू से मिली सूचनाओं के आधार पर आगे भी सघन अभियान जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.