ग्रासरूट इंटर्नशिप टीम ने चंदवा पंचायतों में ग्रामीण नवाचारों का किया अध्ययन
लातेहार : बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार की ग्रासरूट इंटर्नशिप टीम ने मेंटर प्रोफेसर पी. के. तिवारी के नेतृत्व में चंदवा पश्चिमी एवं चंदवा पूर्वी पंचायतों का भ्रमण कर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचलित नवाचारों और पारंपरिक ज्ञान का अध्ययन किया। इस दौरान टीम ने चंदवा पश्चिमी पंचायत की मुखिया श्रीमती संगीता लकड़ा से मुलाकात कर स्थानीय नवाचारों एवं ग्रामीण विकास से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा की।
इंटर्नशिप टीम में मधु कुमारी, सपना कुमारी, सुमन कुमारी, पूजा कुमारी, अभिषेक कुमार, खुशी कुमारी और मुसर्रत परवीन शामिल थे। वहीं दूसरी टीम ने पश्चिमी पंचायत के सरोज नगर और गेरुआगढ़ा गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया।
भ्रमण के दौरान टीम ने गांवों में प्रचलित औषधीय ज्ञान, हस्तशिल्प, पौधों की सुरक्षा के स्थानीय तरीके, सामाजिक परंपराओं तथा ग्रामीणों द्वारा अपनाए जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी एकत्र की। साथ ही यह भी अध्ययन किया कि इन पारंपरिक उपायों और नवाचारों से ग्रामीण समाज को किस प्रकार लाभ मिल रहा है।
मेंटर प्रोफेसर पी. के. तिवारी ने बताया कि सर्वेक्षण के आधार पर टीम विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर संबंधित पोर्टल पर अपलोड करेगी। उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्य में रांची स्थित मेंटर्स ऑफ मेंटर के मार्गदर्शन के साथ-साथ नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय की नोडल पदाधिकारी प्रोफेसर संगीता कुजूर का भी महत्वपूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त हो रहा है।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.