पेपर लीक मुद्दे और दिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को लातेहार में भीम आर्मी का विरोध मार्च
लातेहार : भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने पेपर लीक मुद्दे एवं दिल्ली में युवाओं के साथ कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में 25 जुलाई को लातेहार में विरोध मार्च निकालने की घोषणा की है। जिला अध्यक्ष जगजीवन राम ने बताया कि यह कार्यक्रम भीम आर्मी चीफ एवं नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रत्न सिंह के आह्वान पर देशव्यापी विरोध अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। झारखंड प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सुबह 11 बजे बाजार टांड़, लातेहार से विरोध मार्च निकाला जाएगा। मार्च के बाद उपायुक्त, लातेहार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संगठन ने दिल्ली में युवाओं के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला बताया। भीम आर्मी ने सामाजिक कार्यकर्ताओं,बुद्धिजीवियों, युवाओं एवं आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है। संगठन के अनुसार यह कार्यक्रम संविधान, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
रिपोर्टर - बब्लू खान
No Previous Comments found.