नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस का लातेहार में विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
लातेहार : नगर पंचायत परिसर में गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, जिला प्रभारी निरंजन पासवान, जिलाध्यक्ष कामेश्वर यादव एवं लातेहार विधानसभा प्रभारी निशांत जायसवाल के निर्देशन में नगर अध्यक्ष सुरेंद्र उरांव की अध्यक्षता में केंद्र सरकार एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रदेश सचिव आफताब आलम ने कहा कि नीट परीक्षा के दौरान कथित पेपर लीक की घटना से देशभर के लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले से आहत होकर 21 विद्यार्थियों ने अपनी जान गंवाई, जिसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर देशभर में युवाओं में भारी आक्रोश है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया तथा सांसद भवन मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किए जाने की भी उन्होंने आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शनकारियों पर मुकदमे दर्ज कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया गया। आफताब आलम ने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनीता देवी, आदिवासी कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत पाल कुजूर, युवा कांग्रेस प्रखण्ड मंडल अध्यक्ष नुरुल हसन अंसारी, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आमिर सुहैल, अधिवक्ता प्रिंस प्रसाद, युवा कांग्रेस नेता मिथलेश पासवान, ओमप्रकाश यादव, तेतर यादव, लाडले, इमरान सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए छात्रों के हित में कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में सुहेल, पवन, इमरान अंसारी, रौशन, दामोदर तुरी, रंजीत, नरेश गंझू, अरुण तुरी, किशोर गंझू, संतोष, बिजेंद्र उरांव, कृष्णा उरांव, बीरेंद्र यादव, कृष्ण यादव, सुरेंद्र यादव, प्रेमचंद यादव, निरु यादव, संजीत सहित कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.