ग्रामीणों के बढ़ते आक्रोश के बीच हरकत में आए विधायक, लावालौंग-पांकी सड़क निर्माण को लेकर डीसी को सौंपा ज्ञापन

लावालौंग : लगातार खबरों  के माध्यम से सरकार और विभाग के प्रति ग्रामीणों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए सिमरिया विधायक कुमार उज्जवल दास ने लावालौंग-पांकी मुख्य सड़क निर्माण को लेकर पहल की है। इस संबंध में बुधवार को विधायक ने चतरा उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर सड़क का अविलंब निर्माण कराने की मांग की।लमटा पंचायत के मुखिया अमित कुमार चौबे ने बताया कि उपायुक्त से मुलाकात के दौरान विधायक और उन्होंने लावालौंग-पांकी मुख्य सड़क की जर्जर स्थिति से उन्हें अवगत कराया।इसके बाद उपायुक्त ने तत्काल डीएफओ से फोन पर बातचीत की।डीएफओ ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू करते हुए प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त कर टेंडर कराया जाए।उक्त प्रक्रिया पूरी होने के बाद वन विभाग को एनओसी देने में कोई आपत्ति नहीं होगी।मुखिया ने बताया कि उपायुक्त ने आश्वस्त किया है कि दो दिनों के भीतर सड़क निर्माण के लिए प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी।इसके बाद निर्माण कार्य की आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।हालांकि विधायक और उपायुक्त के आश्वासन के बावजूद ग्रामीणों में असंतोष बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले वर्ष भी जनप्रतिनिधियों और पूर्व उपायुक्त द्वारा बरसात से पहले सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया गया था,लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं हुआ।ऐसे में इस बार भी ग्रामीण केवल आश्वासन के बजाय सड़क निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा है कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो वे चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

रिपोर्टर : मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.