पतरातू विद्यालय के जांच दौरान घोर अनियमितता शिक्षिका पर हाजिरी लगाकर अनुपस्थित रहने का आरोप
लावालौंग : प्रखंड अंतर्गत मदनडीह के टोला कहे जाने वाले उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय, पतरातू गांव में ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पंचायत की मुखिया नेमन भारती ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान विद्यालय में कई प्रकार की अनियमितताएं पाई गई।जिससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी देखी गई।निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विद्यालय की शिक्षिका शीला देवी नियमित रूप से हाजिरी बनाकर विद्यालय से अनुपस्थित रहती हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मुखिया के द्वारा जांच के दौरान ग्रामीणों की शिकायत सही पाई गई। ग्रामीणों ने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही के कारण विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है कल के भविष्य प्रभावित हो रहा है।मुखिया नेमन भारती ने विद्यालय की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने की भी बात कही।
साथ ही साथ विद्यालय में नियमित शिक्षण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरविंद रविदास, वार्ड सदस्य रजंती देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। सभी ने एक स्वर में विद्यालय की व्यवस्था में सुधार लाने तथा शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की।ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत कर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं इस संबंध में संबंधित शिक्षिका का पक्ष प्राप्त नहीं हो सका। यदि उनका पक्ष प्राप्त होता है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
रिपोर्टर : मो0 साजिद
No Previous Comments found.