ठाकुरबाड़ी देवी मंडप हरैया मंदिर में कल होगा अखंड कीर्तन, श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

लातेहार : चंदवा प्रखंड स्थित ठाकुरबाड़ी देवी मंडप, हरैया मंदिर में वार्षिक उत्सव के अवसर पर शनिवार, 25 जुलाई 2026 को अखंड कीर्तन का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक वातावरण में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने बताया कि अखंड कीर्तन में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु, कीर्तन मंडलियां एवं धर्मप्रेमी शामिल होंगे। पूरे दिन मंदिर परिसर भक्ति गीतों और हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान रहेगा। समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दें। आयोजकों ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का माध्यम हैं। सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर पुण्य के भागीदार बनने का आग्रह किया गया है।

रिपोर्टर - बब्लू खान 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.