माननीय विधायक श्री प्रकाश राम जी की पहल पर 15 दिनों से खराब ट्रांसफार्मर बदला गया।
लातेहार : मोंगर। ग्राम मोंगर के हरिजन टोला में पिछले लगभग 15 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीणों को भीषण बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था। लगातार बिजली बाधित रहने से दैनिक जीवन, पेयजल व्यवस्था तथा विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों की समस्या की जानकारी मिलते ही लातेहार विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री प्रकाश राम जी ने संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। विधायक जी की पहल और प्रयास से खराब ट्रांसफार्मर को बदलकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया, जिससे बड़े हरिजन टोला में पुनः विद्युत आपूर्ति सुचारु हो गई। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली और माननीय विधायक श्री प्रकाश राम जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सक्रिय पहल से लंबे समय से चली आ रही बिजली की समस्या का समाधान हो सका।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.