लावालौंग कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की प्रबंधन समिति का पुनर्गठन पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में संपन्न हुई चयन प्रक्रिया

लावालौंग :  प्रखंड मुख्यालय में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), लावालौंग के प्रांगण में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) के पुनर्गठन को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन विभाग द्वारा प्रतिनियुक्त पर्यवेक्षक दयानंद सिंह एवं बैजनाथ प्रसाद की देखरेख में शांतिपूर्ण व पारदर्शी माहौल में संपन्न हुआ। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी समिति का चुनाव किया गया, जिसमें भोला यादव को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष तथा प्रतिमा देवी को उपाध्यक्ष चुना गया। गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति गठन प्रक्रिया में मुख्य रूप से लावालौंग के उपमुखिया पति सह प्रतिनिधि मुकेश यादव उपस्थित रहे। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी और कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति किसी भी शिक्षण संस्थान की रीढ़ होती है। सही दिशा और बेहतर तालमेल से ही दूरदराज से आने वाली गरीब व जरूरतमंद बालिकाओं को बेहतर शैक्षणिक माहौल दिया जा सकता है।

प्रधानाध्यापक ने व्यक्त किए विचार
इस अवसर पर विद्यालय की वार्डेन अनीता कुमारी ने नई समिति का स्वागत करते हुए कहा—
"विद्यालय प्रबंधन समिति और शिक्षक वर्ग के बीच बेहतर समन्वय ही संस्थान की प्रगति का आधार है। जब अभिभावक और प्रबंधन सक्रिय रूप से जुड़ते हैं, तो विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण सुदृढ़ होता है। हमें पूर्ण विश्वास है कि नई समिति के सहयोग से बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, सुरक्षा, बेहतर स्वास्थ्य और अनुशासन की दिशा में एक नई ऊँचाई मिलेगी।"

विद्यालय के सर्वांगीण विकास का संकल्प
पर्यवेक्षकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके दायित्वों की जानकारी दी और सरकारी योजनाओं को धरातल पर पारदर्शी तरीके से लागू करने की बात कही।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष भोला यादव एवं उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी ने अपने संबोधन में पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नामांकित सभी बालिकाओं को मिलने वाली सुविधाओं की निगरानी, गुणवत्तापूर्ण भोजन, हॉस्टल व्यवस्था और बेहतर पठन-पाठन सुनिश्चित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। ग्रामीणों व शिक्षकों ने जताई खुशी चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद उपस्थित अभिभावकों, स्थानीय ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और विद्यालय परिवार ने खुशी व्यक्त की। बधाई देने वालों में उपमुखिया प्रतिनिधि सह पति मुकेश यादव, वार्डन अनीता कुमारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, स्थानीय बुद्धिजीवी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक शामिल रहे।

रिपोर्टर :  मो0 साजिद

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.