डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि आज, श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे विधायक रामचंद्र सिंह

बरवाडीह : भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रख्यात वैज्ञानिक 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को सुबह 11:30 बजे श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर में अपना अधिकार, अपना सम्मान मंच द्वारा स्थापित डॉ. कलाम की प्रतिमा स्थल पर आयोजित होगा श्रद्धांजलि सभा में विधायक सह विधानसभा सभापति रामचंद्र सिंह मुख्य रूप से शामिल होकर डॉ. कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहेगी।इस संबंध में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनीता खलको ने जानकारी दी।

रिपोर्टर : बब्लू खान 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.