लातेहार परिसदन में विधायक रामचंद्र सिंह ने की कार्यकर्ताओं संग बैठक, संगठन और जनसमस्याओं पर हुई चर्चा
लातेहार : लातेहार परिसदन में मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने, क्षेत्र की जनसमस्याओं तथा विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामचंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संभव है और आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान प्राथमिकता होनी चाहिए।
बैठक में क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनकर प्रशासन तक पहुंचाने का आग्रह किया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने पर भी जोर दिया गया।
रिपोर्टर : बब्लू खान
No Previous Comments found.