जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने विधायक रामचंद्र सिंह से की शिष्टाचार मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई सार्थक चर्चा

लातेहार : बरवाडीह मंगरा स्थित आवास पर जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस जिला महासचिव श्रीमती संतोषी शेखर ने माननीय विधायक श्री रामचंद्र सिंह से शिष्टाचार मुलाकात कर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सड़कों एवं पुल-पुलियों के निर्माण, बाजारों के सौंदर्यीकरण, पर्यटन स्थलों के विकास तथा विशेष रूप से प्राचीन पहाड़ी मंदिर के समग्र विकास की आवश्यकता पर विधायक का ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत को संरक्षित एवं विकसित कर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ पर्यटन को बढ़ावा देने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

माननीय विधायक श्री रामचंद्र सिंह ने सभी मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने पर्यटन विकास को प्राथमिकता देने तथा जनहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर गंभीरता से पहल करने का भरोसा दिलाया।

श्रीमती संतोषी शेखर ने कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को मजबूती से उठाना उनका संकल्प है।

रिपोर्टर : बब्लू खान

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.