विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, ज्ञान्ती देवी अध्यक्ष व शमशेर सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित

 बालूमाथ : प्रखंड स्थित राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय, बालूमाथ में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के पुनर्गठन को लेकर आमसभा आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से ज्ञान्ती देवी को समिति का अध्यक्ष तथा शमशेर सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही विद्यालय के समग्र विकास के उद्देश्य से 25 सदस्यीय प्रबंधन समिति का भी गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्या रूबी बानो ने की। उन्होंने समिति के अधिकारों, दायित्वों एवं भूमिका की जानकारी देते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, विद्यालय में बेहतर शैक्षणिक वातावरण तथा आधारभूत सुविधाओं के विकास में प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्ञान्ती देवी ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। वहीं उपाध्यक्ष शमशेर सिंह ने विद्यालय में अनुशासन, शैक्षणिक गुणवत्ता और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय ग्रामीण तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : मो० अरबाज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.